मंगलवार, 13 नवंबर 2018

छठ पूजा का महत्व

छठ पूजा चार दिन तक चलने वाला पर्व है ज‍िसे बहुत ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। नहाय-खाय से लेकर उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने तक चलने वाले इस पर्व का अपना एक ऐतिहासिक महत्व है। वहीं इसे सेहत से भी जोड़ा गया है।

छठ पूजा के दौरान लोग उपवास रखकर भगवान ब्रह्मा जी की मानस कन्या छठ देवी की पूजा करते हैं और किसी नदी या तालाब में कमर तक पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते है। छठ पूजा का पर्व लोग भगवान सूर्य से अपने परिवार की सफलता और खुशियों की कामना करने के लिए करते है। कहीं-कहीं इस त्‍योहार को छठ पूजा, डाला छठ, डाला पूजा, सूर्य षष्ठी से भी जाना जाता है।

1. छठ पूजा का पावन पर्व है, सूर्य देव की पूजा का पर्व
    करो मिल के सूर्य देव को प्रणाम, और बोलो सुख शांति दे अपार
    हैपी छठ पूजा।

2. सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार,
    आने वाला हर दिन लाए खुशियां अपार,
    इस उम्मीद के साथ आओ भूल के सारे गम
    छठ पूजा 2018 को हमसब करें welcome.


3. सात घोड़ों के रथ पर सवार, भगवान सूर्य आएं आपके द्वार
  किरणों से भरे आपका घर संसार, छठ पूजा हो आपके लिए समृद्धि का त्योहार।

4. छठ पूजा का सुंदर त्योहार, त्योहार है आनंद का,
  त्योहार है प्रार्थना का, त्योहार है अपने हिंदुस्तान का,
   हैपी छठ पूजा।

5. जो हैं जगत के तारण हार ,
   सात घोड़ों की है जिनकी सवारी,
   ना कभी रुके, ना कभी देर करे,
    ऐसे हैं हमारे सूर्य देव ,
    आओ मिल कर करें,
   इस छठ पूजा पर उनकी पूजा
     हैपी छठ पूजा।

6. सुनहरे रथ पर होके सवार,
   सूर्य देव आएं हैं आपके द्वार,
    छठ पर्व की शुभकामनांए,
    मेरी ओर से करें स्वीकार,
     हैपी छठ पूजा।

7. मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
   नदी के किनारे सूरज की लाली,
  जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
  आपको मुबारक हो छठ का त्‍योहार।

8.  छठ पूजा आए बके उजाला,
   खुल जाये आप की किस्मत का टला,
   हमेशा आप मपैर रहे मेहरबान ऊपर वाला,
   यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।


9. एक खूबसूरती...!
  एक ताजगी...!
  एक सपना....!
  एक सचाई...!
  एक कल्पना...!
  एक अहसास...!
  एक आस्था...!
 एक विश्वास...!
 ये है छठ की शुरुआत,
 शुभ रहे आपका छठ का पर्व।

10. खुशियों का त्योहार आया है,
    सूर्य देव से सब जगमगाया है,
    खेत खलिहान धन और धान,
   यूँ ही बनी रहे हमारी शान,
   छठ पूजा की शुभकामनाएँ।

11. एक पूरे साल के बाद,
   छठ पूजा का दिन आया है,
  सूर्य देव को नमन कर,
  हमने इसे धूम धाम से मनाया है,
  छठ पूजा की शुभकामनाएंं।

12. द्विचार, सदाचार, प्रेम और भक्ति,
   यही है सूर्य देव को, प्रसन्न करने की शक्ति,
    छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएंं…!!

13. निसर्ग को वंदन करें,
    मन में श्रद्धा और स्नेह भरें,
   छठ पूजा के शुभ अवसर पर,
  आओ दिल से एक दुसरे को याद करें,
    छठ पूजा की शुभकामनाएंं।

14. कोई दुख न हो,
  कोई ग़म न हो,
  कोई आंख भी नम न हो,
  कोई दिल किसी का तोड़े न,
  कोई साथ किसी का छोड़े,
  बस प्यार का दरिया बैठा हो,
  काश छठपूजा ऐसा हो।

15. छठ का आज है पावन त्‍योहार,
   सूरज की लाली माँ का हैं उपवास
  जल्दी से आओ अब करो न विचार
  छठ पूजा का खाने तुम प्रसाद
   छठ पूजा की शुभकामनाएं…

इन संदेशों को आपके साथ शेयर करने के साथ ही हमारी भी यही प्रार्थना है क‍ि आप सभी के ल‍िए छठ पूजा का पर्व मंगलमय हो और देव सूर्य आपको हर सुख प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for giving your comments.

अयोध्या में आज का आधुनिक सुविधाएं

  राममंदिर परिसर राममय होने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से भी लैस होगा। रामलला के दरबार में रामभक्तों को दिव्य दर्शन की अनुभूति होगी। एक साथ ...