रविवार, 26 अप्रैल 2020

कोरोना कविता

रखो स्वछता अब किसी से डरो ना।
बिना काम के आप घूमो फ़िरो ना।1

सुरक्षा सदा प्राथमिक कार्य हो अब।
प्रसारित नहीं हो सकेगा करोना।2

छिपाओ नहीं व्याधि का शक कभी हो।
स्वतः ध्यान खुद का अकेले धरो ना।3

प्रसारित उपायों का' पालन करो नित।
नहीं भ्रांति कोई हृदय में भरो ना।4

सही सूचना दो सभी को डरे बिन।
विपद विश्व की आज मिल कर हरो ना।5

महामारियाँ प्राण लेतीं अचानक।
बिना जानकारी कभी मत मरो ना।6

भलाई इसी में चिकित्सा करो तुम।
अगर छू गया हो कहीं से कोरोना।7

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for giving your comments.

अयोध्या में आज का आधुनिक सुविधाएं

  राममंदिर परिसर राममय होने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से भी लैस होगा। रामलला के दरबार में रामभक्तों को दिव्य दर्शन की अनुभूति होगी। एक साथ ...